कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: छात्र आंदोलन समाप्त होने के बावजूद सोशल मीडिया पर शीर्ष भाजपा नेताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की जा रही है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक मामले में मंझनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी गांव निवासी राज सरोज ने रविवार को सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उसकी पोस्ट पर भाजपाइयों की नजर पड़ी तो वह आगबबूला हो गए। पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत के संज्ञान में मामला ला दिया। इसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को चौकन्ना किया। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के...