Kausambi News: पूरब पश्चिम शरीरा में दो नए आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड 13 संत गाडगे नगर एवं वार्ड आठ एपीजे अब्दुल कलाम नगर में आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सभासद बीरेंद्र सोनी ने फीता काटकर दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभासद ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नए केंद्रों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। उद्घाटन समारोह में वार्ड संख्या 13 के सभासद बीरेंद्र सोनी, अजीत रैना, अनाड़ी केसरवानी सहित नगर पंचायत के सम्मानित साथीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.