Kausambi News: पूंछ में आग लगते ही हनुमान जी ने सोने की लंका को जलाकर किया राख
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: करारी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार की रात लंका दहन और विभीषण शरणागति की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रावण की दरबार में जैसे ही हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई उन्होंने उलट-पुलट कर सारी लंका को जलाकर राख कर दिया। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि माता सीता की खोज में जामवंत के नेतृत्व में वानर सेना समुद्र तट पर पहुंचती है। जामवंत द्वारा हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराते हैं तो वह समुद्र लांघकर लंका पहुंच जाते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता की खोज के दौरान रावण मंदोदरी के साथ वहां पहुंचता है और सीता को तरह-तरह के प्रलोभन देता है, लेकिन माता सीता उसकी बातों को ठुकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.