Kausambi News: पुलिस मुठभेड़ में चेन छिनैती का आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: कोखराज थाना पुलिस ने गुरुवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में उसको पैर में गोली लगी। इलाज के बाद लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया। नगर पालिका परिषद भरवारी की सिंघिया निवासी स्नेहलता पत्नी संत कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। रसूलपुर गिरसा तिराहा के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया था। गुरुवार रात कोखराज इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा को सूचना मिली कि आरोपी जिल्लापर पुल के नीचे नौढ़िया मार्ग पर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह कच्चे रास्ते से भागने लगा। खुद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.