कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव की नीलम देवी ने बताया कि उसका पति गंगाराम कानपुर पुलिस कार्यालय में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक, एक नवंबर की शाम पति पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता ने खुद को कमरे में कैद कर लिया, तब जाकर उसकी जान बच सकी। हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...