Kausambi News: पुरानी रंजिश में युवक पर किया प्राणघातक हमला
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रतगहा निवासी सुधाकर सिंह ने बताया कि 31 अगस्त की रात वह पड़ोस स्थित दुकान से सामान खरीदकर पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में महेंद्र दिवाकर के घर के समीप गांव के ही रहने वाले विपक्षी सगे भाई दिव्य प्रकाश यादव व आदित्य यादव पहले से घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि पुरानी बातों को लेकर दोनों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी आदित्य ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। इससे पीड़ित बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित का इल्जाम है कि महेंद्र दिवाकर ने भी हमलावरों का पूरा सहयोग किया है। उसने अपने घर का सीसीटीवी कैमरा तक बंद कर दिया था। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.