कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: पूरब शरीरा निवासी भंवर सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर गांव का कुनाल सेन पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...