कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के उचरावां गांव की सुनीता देवी पत्नी भैयालाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी खुशी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मां-बेटी की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मोहित, उसके भाई बंटा, मां सुमन देवी व परिवार के ही दीपांशु के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...