कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के तैयबपुर मंगौरा गांव की आशा देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि गुरुवार की शाम वह बकरी चराकर खेतों की ओर से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही राकेश ने अपनी पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इलाज कराने के बाद शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...