कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: मंझनपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की सरोज देवी पत्नी राम नरेश साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के रुआब अली पुत्र स्व. नबीबक्स, उसकी पत्नी परवीन बीबी, पुत्र सलमान और अफसर अली ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...