कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के मेड़रहा निवासी गनेश कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर की शाम वह स्थानीय बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में शपर माता नहर के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही छेद्दन ने अपने बेटों सूरज व शुभम के साथ मिलकर रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के राहुल व संजीव को भी पीटा। ग्रामीणों ने सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...