कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी जगदीश पटेल ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी बीरू पटेल, नाटे पटेल, सज्जू उर्फ प्रमोद, प्रदीप पटेल, गोलू, सचिन व चार अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे निरंजन पटेल, शत्रुघ्न पटेल व शिवशरन शुक्ला को भी पीटा। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी एनके नागर ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...