कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के देवाना गांव निवासी छोटू पुत्र शिवराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों ने उसको बेरहमी से मारापीटा।पहले गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो गांव के ही मूरत, सुरेश, गुवारा तैयबपुर के शिवपूजन और अनुप कुमार ने उसको घेरकर जमकर मारापीटा। इससे उसको चोटें आई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...