कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित योग केंद्र में गुरुवार रात प्रदेश सरकार के मौजूदा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने सहभागिता कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान भाजापा नेता और व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता रमेश अग्रहरि ने कहा कि पुनर्प्राप्त जीवन ईश्वर का अमूल्य आशीर्वाद है, जिसे जनसेवा, लोककल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति, प्रेरणा और अमूल्य पूंजी है, जो उन्हें समाज के प्रति और अधिक समर्पण व संवेदनशीलता ...