Kausambi News: पिता-पुत्र ने पड़ोसी को घर में घुसकर पीटा, केस
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दाई का पूरा मजरा बेरौचा गांव निवासी मनपूरन साहू ने बताया कि पड़ोसी शिवसागर द्विवेदी से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 12 जुलाई को वह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर अपने बेटे अमन द्विवेदी के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.