Kausambi News: पिता की मौत के बाद भूमि बेचने से इनकार, मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: पिता की मौत के बाद बेटों की नीयत खराब हुई और उन्होंने जमीन बेचने से इनकार कर दिया। जबकि, दिवंगत ने जब पीड़ित से 10 लाख में सौदा किया तो बेटे भी मौजूद थे। मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आदेश पर मुकदमा कायम कर मंझनपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नया पुरवा निवासी अबरार अहमद शेख ने बताया कि वह मौजूदा समय महाराष्ट्र के ठाणे में रहते हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने मंझनपुर के मंसूर नगर निवासी बनारसी लाल की एक भूमि 10 लाख रुपये में खरीदी थी। भूमि का सारा पैसा भुगतान कर दिया गया। इसी बीच बनारसी लाल बीमार हो गए व कुछ दिनों बाद उनका देहांत हो गया। इसकी वजह से भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पीड़ित के मुताबिक, दिवंगत के बेटे मनोज चौरसिया और विनोद चौरसिया ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.