Kausambi News: पिटाई, लूट और आगजनी के मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: बहन के घर जा रहे युवक की पिटाई, लूट और आगजनी के मामले में करारी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद आरोपों की जांच भी शुरू कर दी गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसकी बहन करारी के खोजवापुर में ब्याही है। आठ नवंबर 2024 को भाई नीलू उर्फ वीरेंद्र यादव 50 हजार रुपये देने कार से बहन के यहां जा रहा था। खोजवापुर गांव पहुंचने पर वहां के रहने वाले भारत सिंह यादव, उसके भाई राजू यादव, शत्रुघ्न यादव व इनके पिता चंद्रपाल यादव ने मिलकर रोक लिया और गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने उसके भाई के पास रहे 50 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही पेट्रोल डालकर कार को आग के हवाले कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.