Kausambi News: पिकअप की टक्कर से चाचा-भतीजे जख्मी
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव का संदीप कुमार 18 अगस्त की शाम अपने चाचा राजू के साथ किसी काम से चरवा के ओदारपुर जा रहा था। चरवा इलाके में ही चंदई तारा के समीप विपरीत दिशा से आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल संदीप का अभी भी एसआरएन प्रयागराज में इलाज चल रहा है। उसके भाई अभिजीत की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की पिकअप समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.