Kausambi News: पानी मांगने पर युवक को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा मोहल्ला निवासी अनंत कुमार पांडेय ने बताया कि 31 अगस्त को वह किसी काम से प्रयागराज गया था। दोपहर को लौटते वक्त सरायअकिल इलाके के बेनीराम कटरा चौराहे पर पानी पीने के लिए रुका। दुकानदार से पानी की मांग की। इतने में वहां पर मौजूद भोला पुत्र अज्ञात अकारण गाली-गलौज करने लगा।विरोध पर साथियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.