Kausambi News: पानी भरने को लेकर भाई-बहन को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा निवासी मो. शोएब उर्फ ननका का कहना है कि 28 जुलाई की शाम वह सरकारी नल से पानी लेने गया था। इसी दौरान गांव के मोबीन, सायरा बानो व उसके पति शोएब निवासी खागा फतेहपुर ने गाली-गलौज करते हुए पानी भरने से रोक दिया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लात-घूंसे व बाल्टी से पिटाई की। शोरगुल सुन बीच-बचाव करने पहुंची गर्भवती बहन सब्बो की भी पिटाई की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी विनीत सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक सवारों को घेरकर पीटा, मुकदमा दर्ज आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.