Kausambi News: पांच हजार शिक्षकों की खंगाली जा रही कुंडली
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगने के बाद न्यायालय ने सभी शिक्षकों की जांच शुरू करा दी है। न्यायालय के आदेश पर बीएसए ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षकों की नए सिरे से जांच शुरू हो चुकी है। इससे शिक्षकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। शिक्षकों की मूल पत्रावली अब खंगाली जा रही है। जिले के लगभग 12 सौ परिषदीय विद्यालयों में पांच हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। वर्ष 2009 के बाद से तैनात हुए शिक्षकों की डिग्री पर सवालिया निशान लगते रहे हैं। फर्जीवाड़ा में कई शिक्षक अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। कईयों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। जांच अभी चल रही है। फर्जी डिग्री पर कौशाम्बी के लोगों ने अन्य जनपदों में भी नौकरी हासिल की थी। हाल ही में शिक्षकों की डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.