कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: महेवाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक के हिनौता गांव में बने परिवार कल्याण स्वास्थ्य उप केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। यहां आए दिन ताला लटकता रहता है, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है और समय से इलाज नहीं हो पा रहा है।हिनौता के ग्रामीणों का इलाज करने के लिए शासन द्वारा परिवार कल्याण स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। गांव वालों का कहना है कि अक्सर यहां ताला बंद रहता है। कभी-कभार डॉक्टर यहां आकर एक-दो घंटे में हाजिरी लगा कर निकल जाते हैं। पहले शुरुआत में कुछ दिन तक यहां पर मरीज आते थे और उनका इलाज भी होता था लेकिन कुछ दिन बाद से मरीजों का आना जाना भी बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: उदाकिशनगंज: तीन बेड वाले खाड़ा एपीएचसी में डॉक्टर का इंतजार करते हैं मरीज। उपक...