Kausambi News: परम सत्ता को समर्पित हुईं आदि शक्ति मां सीता
कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव की रामलीला में शुक्रवार रात लक्ष्मण-परशुराम संवाद और श्रीराम-सीता विवाह की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय व प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, श्रीराम के जयकारों से रामलीला पंडाल गूंज उठा। रामलीला में दिखाया गया कि जनकपुरी में आयोजित सीता स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम शिव धनुष उठाते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाने के प्रयास में धनुष टूट जाता है। इसके बाद माता सीता श्रीराम के गले में वरमाला डालती हैं। विवाह प्रसंग के मंचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इसी बीच शिव धनुष टूटने की सूचना पर भगवान परशुराम क्रोधित होकर जनक दरबार पहुंचते हैं और धनुष तोड़ने वाले को ललकारते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: लक्ष्मण-परश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.