कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी शिवलाल ने बताया कि शनिवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी पुष्पा देवी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर बेटे कृष्ण कुमार के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...