Kausambi News: पत्नी को पीटा, बेटी को बाथरूम में किया कैद
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के कोर्रो में शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी को जमकर पीटा। बेटी ने बीचबचाव किया तो उनको भी पीटा। साथ ही एक बेटी को बाथरूम में कैद कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।कोर्रो गांव की रत्ना श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति आशीष श्रीवास्तव पुत्र हरिश्चंद्र श्रीवास्तव शराब पीने के आदी हैं। आए दिन वह शराब के नशे में घर आकर उत्पात करते हैं। आरोप लगाया कि बुधवार को करीब दो बजे शराब के नशे में उसका पति घर आया। घर आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। चाबी से उसके सिर पर वार किया। उसका शोर सुनकर बेटी छवि व साक्षी आई तो उनको भी पीटा। इसके बाद बेटी छवि को बाथरूम में कैद कर दिया। किसी तरह मोहल्ले के लोगों के आने के बाद मामला शांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.