कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव की शोभा देवी ने बताया कि उसका पति रमेश कुमार नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। सोमवार की शाम भी पति नशे में धुत होकर आया और पिटाई करने लगा। इस बीच बेटे छोटेलाल ने ननिहाल पूरबशरीरा फोन कर दिया। वहां से पीड़िता के पिता आ गए। आरोपी ने पीड़िता के साथ उसके पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए। छीनाझपटी में आरोपी को भी चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...