कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: प्रयागराज के सदर तहसील क्षेत्र के लाल बिहारा निवासी शाजिद हसन ने बताया कि चायल स्थित भूमि के वह संक्रमणीय भूमिधर हैं। एसडीएम के आदेश पर चार मई 2026 को हलका लेखपाल ने पैमाइश कर उनकी जमीन में पत्थरगड़ी की थी। आरोप है कि विपक्षी कमलेश, रमेश, लल्लू, सईदुर्रहमान, एबादुर रहमान व सैफुल रहमान ने पिछले दिनों मेड़ को तोड़कर पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम चायल से की थी। उनके आदेश पर सोमवार को मुकदमा कायम कर पिपरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...