कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद बुधवार रात एक महिला ने कुंए में कूद गई। घटना की सूचना मिलते ही कड़ा धाम पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। पुलिस व फायर ब्रिगेडकर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कुंए से बाहर निकाल लिया।बताया गया कि दादूपुर गांव निवासी मंजू देवी पत्नी विनोद का बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने कुंए में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। करीब 10:15 बजे फायर ब्रिगेड की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपु...