Kausambi News: पति ने महिला को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: सिराथू कस्बे के परसीपुर मोहल्ले की इंद्रावती पत्नी दिलीप कश्यप ने बताया कि उसका पति आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता है। घर की जरुरतें पूरी करने के लिए रुपये भी नहीं देता है। पीड़िता के मुताबिक, गुरुवार की सुबह भी पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.