कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: करारी, हिन्दुस्तान संवाद। पति के उत्पीड़न से करारी के म्योहर गांव की एक महिला परेशान हो गई है। कार्रवाई के लिए उसने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की सरिता सिंह ने बताया कि पति अंबुज सिंह ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन गाली-गलौच करते हुए मारपीट करता है। जान से मार डालने का प्रयास किया करता है। पीड़िता के मुताबिक, इसकी शिकायत उसने 26 मार्च को पुलिस से की थी। तब आरोपी पति ने थाने में समझौता कर लिया था। लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। 24 सितंबर की शाम उसने लोहे के बटखरे से हमला किया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवा...