कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी श्यामचंद्र ने बताया कि रविवार को पड़ोसी विनय पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई छम्मन, गंगू व परिवार के रंजीत के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी।पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिजनों को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...