कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाले राकेश कुमार से प्रेम करती थी। इसकी जानकारी हुई तो दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। युवती का मोबाइल भी छीन लिया गया। तमाम बंदिशों के बावजूद शनिवार की भोर युगल घर से फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...