कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 20 जुलाई की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही रहने वाला अंकित पुत्र मंगलदास बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, पहले भी एक बार आरोपी ने उसकी बिटिया का अपहरण किया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...