कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार रात उसकी 16 साल की बेटी खाने के बाद सो गई। सुबह बिस्तर से गायब मिली तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोस का रहने वाला सत्यम बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...