कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की शशिकला देवी पत्नी दिनेश गौतम ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम वह अपने चबूतरे में मिट्टी लगा रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी जवाहरलाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा। इलाज के बाद रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...