कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के गरीब का पुरवा निवासी संतोष कुमार पासी ने बताया कि रविवार शाम पड़ोसी सुलेंद्र पासी ने अपनी सुअर छोड़ रखी थी। उसकी सुअर घर में घुसकर गेहूं खा रही थी। इसका उलाहना देने पर आरोपी सुलेंद्र गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावर ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...