कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव निवासी हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि बुधवार की शाम उसका 12 वर्षीय बेटा सनोज कुमार पारिवारिक भाई रामकुशल के छप्पर के नीचे पड़ी चारपाई पर लेटा था। तभी पड़ोसी सौरभ सरोज आकर उसको चारपाई से उठाने लगा। न उठने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। हाथ में पहने कड़े से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे सिर फट गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मामूली बात पर युवक को बेरहमी से पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...