कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया गांव का दीपचंद्र पुत्र सुरेश पिछले दिनों पड़ोस में रह रहे अपने रिश्तेदार के यहां आया था। इस दौरान वह उसकी बेटी से बातचीत करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और अपने मामा के यहां चला गया। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...