कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव की लालती देवी ने बताया कि उसके पति त्रिभुवन सरोज सोमवार की सुबह घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। पड़ोस के रहने वाले इंद्रपाल व उसके पुत्र मल्हू जमीन को अपना बताते हुए जोताई करने से मना करने लगे। नहीं मानने पर पति की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पर पीड़िता को भी धमकाया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...