कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के म्योहरा महुआ तालाब निवासी सोहनलाल सरोज ने बताया कि इन दिनों वह अपने मकान का निर्माण करा रहा है। इसे लेकर तीन अगस्त की शाम पड़ोसी अशोक कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी श्यामकली, बेटी गीता व रीता के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...