कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उसका छोटा पुत्र पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया। शोर सुनकर पत्नी अनीता देवी बीच-बचाव करने लगी। पड़ोस के विपक्षी एकराय होकर अनीता देवी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...