कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा निवासी आकाश पांडेय ने बताया कि उसका पड़ोसी गांव डहिया में खेत है। आठ अप्रैल 2026 को इसका सरकारी बंटवारा कराया था। विपक्षियों ने मेड़ तोड़ दिया तो 19 मई 2026 को फिर से सीमांकन कराया गया। राजस्व कर्मचारियों ने सीमांकन करके पत्थर गाड़ दिया था।आरोप है कि 11/12 जून 2026 की रात विपक्षियों ने फिर से मेड़ तोड़ दिया। साथ ही खेत में पानी भर दिया। इससे फसल नष्ट हो गई। आरोपियों ने गाड़ा गया पत्थर भी उखाड़कर गायब कर दिया। इसका विरोध करने पर पीड़ित को जानलेवा धमकी दी।मामले की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राजेश पांडेय, उसके भाई राकेश पांडेय, उमेश पांडेय, विमलेश पांडेय, बेटे अमित पांडेय व भतीजे सुमित पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ...