कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक सद्दी गांव की काजल देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह पट्टीदार सागर, विजय, संगीता देवी व राजरानी देवी बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास चंद्रावती को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...