कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के रेही गांव की कांती देवी ने बताया कि रविवार को बंटवारे के विवाद में परिवार की नीलम देवी गाली-गलौज करने लगी।विरोध करने पर अपनी बेटी रितिका व कुनबे की सुमन के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री गुड़िया को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...