Kausambi News: पट्टीदारों ने महिला को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव की निवासी प्रीती दिवाकर पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पारिवारिक बातों को लेकर पट्टीदार बब्लू उर्फ रामबाबू दिवाकर गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर अपनी पत्नी सविता के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी एनके नागर ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.