Kausambi News: पट्टीदारों ने पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा निवासी आकाश पांडेय ने बताया कि पड़ोसी गांव डहिया में उसका खेत है। 23 अक्तूबर की सुबह वह अपने माता-पिता गोकरन पांडेय के साथ खेत में खड़ी धान की फसल काट रहा था। तभी पट्टीदार विमलेश पांडेय, उसकी पत्नी काजल पांडेय, भाई राकेश पांडेय व परिवार की निशा पांडेय आकर फसल काटने से मना करने लगे। विरोध करने पर पीड़ित तथा उसके माता-पिता की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.