कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चौरासी मजरा गौसपुर नवावां निवासी नागेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता सहादेव को करीब दो साल पहले लकवा मार दिया है। बड़ा भाई शीतल प्रसाद लगभग 20 साल से अलग रहता है। अब वह जबरन पिता को साथ ले जाना चाहता है। मना करने पर 31 अक्तूबर की शाम वह गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों विनय, अमित व गुड्डू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र गोलू को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पिता-पुत्रों ने युवक को बेरहमी से पीटा थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...