Kausambi News: पटाखा दुकानों के चिह्नित स्थलों का किया निरीक्षण
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: दीपावली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को पटाखा दुकानों के संचालन के लिए चिह्नित स्थलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम मंझनपुर राजकुमार मौर्य व डीएसपी सौरभ सामंत ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ मंझनपुर एवं करारी थाना क्षेत्र में स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान पटाखा दुकानों के लिए निर्धारित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और निर्धारित मानकों के पालन की जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी की लापरवाही से कोई दुर्घटना हुई तो कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.