कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद के सभी प्रिंटर्स एवं मुद्रक को निर्देश जारी कर दिया है। कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित पंफलेट्स, पोस्टरों, हैंडबिल, प्लेकार्ड या पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री के मुद्रण और प्रकाशन पर मुखपृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और पता स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा है कि प्रिंटर्स एवं मुद्रक को इच्छुक प्रकाशन से उसकी पहचान के संबंध में घोषणा प्राप्त करनी होगी, जिस पर उसके हस्ताक्षर हों तथा दो ऐसे व्यक्तियों द्वारा सत्यापन किया गया हो, जो उसे व्यक्तिगत रूप से जानते हों। दस्तावेज मुद्रित होते ही, प्रिंटर को घोषणा की एक प्रति त...