कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। भरवारी कस्बे में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार देर रात नगर के करीब पांच गणेश पंडालों में विशेष महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठे।बतादें कि भरवारी की पुरानी बाजार, पानी टंकी रोड, शिशु मंदिर कॉलोनी, गौरा रोड और खलीलाबाद के डग बाबा मंदिर स्थित गणेश पंडालों में रात करीब 10 बजे महाआरती हुई। आरती के बाद देर रात तक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। मूरतगंज स्थित गणेश पंडाल में देर रात जागरण हुआ। बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर अररिया आरती की भव्य प्रस्...